VidRise makes YouTube stand out on social feeds!
About Video - अथ राग परज | Ath Rag Paraj | Amargranth Sahib by Sant Rampal Ji Maharaj
अथ राग परज | Ath Rag Paraj | Amargranth Sahib by Sant Rampal Ji Maharaj
________
राम न जांन्या रे मूढ नर, राम न जांन्या रे।।टेक।।
जल की बूंद महल रच्या, यौह सकल जिहांना रे। जठर अग्नि सें राखिया, तेरा पिण्ड रु प्राण रे।।1।।
जहां तोकूं भोजन दिया, अमृत रस खांना रे। गर्भ बास सें काढि करि, नर बाहिर आंन्या रे।।2।।
लीला अगम अगाध है, सूरति बिधि नांना रे। मात पिता सुतबंधवा, क्या देखि भुलांना रे।।3।।
इन में तेरा को नहीं, क्यौं भया दिवांना रे। जो तन चंदन लेपते, ले धरे मशांना रे।।4।।
सूवै सिंभल सेईया, तरु देख लुभाना रे। चोंच मारि व्याकुल भया, बौहते पछितांनां रे।।5।।
मानसरोवर कमल दल, घर दूरि पयांना रे। गये रसातल राह कूं, पढि पोथी पांना रे।।6।।
सतगुरु संत सेये नहीं,पूजैं पाखांनां रे। मरकब भये कुम्हार के, फिरि शूकर श्वाना रे।।7।।
पंथ पुरातम बूझि हैं, कोई संत सुजाना रे। श्वासा पारस नाम है, नाभी असथांना रे।।8।।
हिरदै में हरि पाईये, त्रिकुटी प्रवांना रे। गगन मंडल में गुमट है, जहां धजा निशाना रे।।9।।
हाजरि नाजरि है धनी, साहिब दिल बियांना रे। पलकौं चैंरा कीजिये, तापरि कुरबांना रे।।10।।
मन पवन सुरति सें अगम है, कहै निरति बियांना रे। जैसैं अलल अकाश कों, धरि है धुंनि ध्याना रे।।11।।
आसन बंध अडोल मन, जो पदहि समांना रे। गरीबदास यौ पाईये, पीव पुरुष पुरांना रे।।12।।1।।
लेखा लीजै रे धनी कै, लेखा लीजै रे।।टेक।।
हाटि पटन सब लूटिगये, कहो अब क्या कीजै रे। पूंजी मूल गंवाईया, फिर कौंन पतीजै रे।।1।।
मैं गाफिल भूल्या फिरौं, गढ हंस चढीजै रे। चाकर चोर अनादि का, शिर बोझा दीजै रे।।2।।
शीश काटि हाजरि करै, जब सतगुरु रीझे रे। अमी महारस सार नाम है, अमृत पेय पीजै रे।।3।।
गगन मंडल भाठी झरै, कमलादल भीजै रे। शब्द अनाहद घोर है, चलि हंस सुनीजै रे।।4।।
पूंजी शाहूकार की, याह हरदम छीजै रे। गरीबदास दूनैं करै, सो शाह कहीजै रे।।5।।2।।
लेखा देनां रे धनी कै, लेखा देनां रे।।टेक।।
रागी राग उचारते, गावत मुख बैंनां रे। हस्ती घोड़े पालकी, छाड़ी सब सैना रे।।1।।
रोकड़ि धरी ढकी रही, सब जेवर गहनां रे। फूकि दिया मेंदान में, कछू लैंन न दैंना रे।।2।।
मुगदर मारैं शीश में, जम किंकर दहनां रे। उतरि चल्या तागीर होय, ज्यौं मरदक सहनां रे।।3।।
फूल्या सो कुमलात है, जो चिन्यां सो ढहनां रे। चित्रागुप्त लेखा लीया, जहां कागज फहना रे।।4।।
चलिये आंब दिवान में, सतगुरु सें कहनां रे। मुसकलि सें आसांन होय, ज्यौं बहुरि न मरनां रे।।5।।
बोया आपनां सब लुणैं, पकरौं मन अहनां रे। चरण कमल के ध्यान सैं, छूटैं सब फैंना रे।।6।।
परानंदनी संग है, जाकै कामधैंनां रे। गरीबदास फिरि आव हीं, जो अजर जरैंना रे।।7।।3।।
भजन करि राम दुर्हाइ रे, भजन करि राम दुर्हाइ रे।।टेक।।
जनम अमोली तुझि दीया, नरदेही पाई रे। देही देवा लोचहीं, सुरनर मुनि भाई रे।।2।।
सनकादिक नारद रटैं, चहूं बेदां गाई रे। भक्ति करैं भौजल तिरैं, सतगुरु शरनाई रे।।2।।
मिरगा कठिन कठोर हैं, कहु कहां डहकाई रे। कसतूरी है नाभ में, बाहरि भरमाई रे।।3।।
राजा बूड़े मान में, पंडित चितराई रे, ज्ञान गली में बंक है, तन धूलि मिलाई रे।।4।।
उस साहि कूं यादि करि, जिनि सौंज बनाई रे। देखत ही होय जात है, परबत सें राई रे।।5।।
कंचन काया नास होय, तन ठोकि जराई रे, मूरख भौंदू बावरे, क्या मुक्ति कराई रे।।6।।
चमरा बालमीक तर गये, और छीपा नाई रे। गनिका चढी बिमान में, सुरगापुर जाई रे।।7।।
अजामेल गणिका तिरे और सदन कसाई रे। नीच तरैं तौ सें कहूं, नर मूढ अन्याई रे।।8।।
शब्द हमारा साच है, और ऊंट की र्बाइ रे। धूंसे कैसा धौलहर, तिहूं लोक चर्लाइ रे।।9।।
कलविष कुसमल सब कटैं, तन कंचन काई रे। गरीबदास निज नाम है, नित परबी न्हाई रे।।10।।4।।
___________
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: https://jagatgururampalji.org
________________________________________
संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा प्राप्त करने के लिए या अपने नजदीकी नामदीक्षा केंद्र का पता करने के लिए हमे +91 82228 80541 नंबर पर कॉल करें |
________________________________________
For more videos Follow Us On Social Media
Facebook : https://facebook.com/SatlokAshram
Twitter : https://twitter.com/satlokchannel
Youtube : https://youtube.com/satlokashram
Instagram : https://www.instagram.com/satlokashram001/
Website : http://supremegod.org
Website SA NEWS : https://sanews.in
Watch Interviews:- https://www.youtube.com/c/SATrueStoryOfficial
Keywords: Satlok Ashram,Sant Rampal Ji,Sant Rampal Ji Maharaj,Sant Rampal Ji Maharaj teachings,Sant Rampal Ji satsang,Sant Rampal Ji spiritual knowledge,Sant Rampal Ji biography,Sant Rampal Ji discourses,Sant Rampal Ji books,Sant Rampal Ji quotes,Sant Rampal Ji videos,अथ राग परज,Ath Rag Paraj,Amargranth Sahib,Amargranth Sahib by Sant Rampal Ji Maharaj