VidRise makes YouTube stand out on social feeds!
About Video - अन्नदेव की आरती छोटी | Anndev ki Aarti Chhoti | Amargranth Sahib by Sant Rampal Ji Maharaj
अन्नदेव की आरती छोटी | Anndev ki Aarti Chhoti | Amargranth Sahib by Sant Rampal Ji Maharaj
___________________________
।। अथ अन्नदेव की आरती छोटी।।
आरती अन्न देव तुम्हारी। जासे काया पलै हमारी।। रोटी आदि रू रोटी अन्त। रोटी ही कूँ गावैं संत।।1।।
रोटी मध्य सिद्ध सब साध। रोटी देवा अगम अगाध।। रोटी ही के बाजैं तूर। रोटी अनंत लोक भरपूर।।2।।
रोटी ही के राटारंभ। रोटी ही के हैं रण खंभ।। रावण मांगन गया चून। तातें लंक भई बेरूंन।।3।।
मांडी बाजी खेलैं जूवा। रोटी ही पर कैरों पांडौं मूवा।। रोटी पूजा आत्मदेव। रोटी ही परमात्म सेव।।4।।
रोटी ही के हैं सब रंग। रोटी बिना न जीतै जंग।। रोटी मांगी गोरखनाथ। रोटी बिना न चलै जमात।।5।।
रोटी कृष्ण देव हो पाई। सहंस अठासी क्षुधा मिटाई।। तंदुल बिप्र कूँ दिये देख। रची सुदामा पुरी अलेख।।6।।
आधीन विदुर कै भोजन पाई। कैरों बूडे़ मान बड़ाई।। मान बड़ाई से हैं दूर। आजिज के हरि सदा हजूर।।7।।
बूक बाकले दिये विचार। भये चकवे कई एक बार।। बीट्ठल हो कर रोटी पाई। नाम देव की कला बधाई।।8।।
धन्ना भगत कूँ दिया बीज। जाका खेत निपाया रीझ।। द्रुपद सुता कूँ दीया लीर। जाके अनंत बधाये चीर।।9।।
रोटी चार भार्या घाली। नरसीला की हुण्डी झाली।। सांवल शाह सदा का सही। जाकी हुंडी तत्त पर लई।।10।।
जड़ कूँ दूध पिलाया जान। पूजा खाय गये पाषाण।। बलि कूँ यज्ञ रची अश्वमेध। बावन होकर आये उमेद।।11।।
तीन पैड़ जगह दिया दान। बावन कूँ बलि छले निदान।। नित बुन कपड़ा देते भाई। जाकै नौ लख बालद आई।।12।।
अबिगत केशव नाम कबीर। तातें टूटैं जम जंजीर।। रोटी तैमूरलंग कूँ दीन्हीं। तातें सात पादशाही लीन्हीं।।13।।
रोटी ही के राज रू पाट। रोटी ही के हैं गज ठाठ।। रोटी माता रोटी पिता। रोटी काटै सब ही क्षुधा बिथा।।14।।
दास गरीब कहै दरवेशा। रोटी बांटो सदा हमेशा।।15।।
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: https://jagatgururampalji.org
________________________________________
संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा प्राप्त करने के लिए या अपने नजदीकी नामदीक्षा केंद्र का पता करने के लिए हमे +91 82228 80541 नंबर पर कॉल करें |
________________________________________
For more videos Follow Us On Social Media
Facebook : https://facebook.com/SatlokAshram
Twitter : https://twitter.com/satlokchannel
Youtube : https://youtube.com/satlokashram
Instagram : https://www.instagram.com/satlokashram001/
Website : http://supremegod.org
Website SA NEWS : https://sanews.in
Watch Interviews:- https://www.youtube.com/c/SATrueStoryOfficial
Keywords: Satlok Ashram,Sant Rampal Ji,Sant Rampal Ji Maharaj,Sant Rampal Ji Maharaj teachings,Sant Rampal Ji satsang,Sant Rampal Ji spiritual knowledge,Sant Rampal Ji biography,Sant Rampal Ji discourses,Sant Rampal Ji books,Sant Rampal Ji quotes,Sant Rampal Ji videos,अन्नदेव की आरती छोटी,अन्नदेव की आरती,Anndev ki Aarti,Anndev ki Aarti Chhoti,Amargranth Sahib by Sant Rampal ji